Big Breaking : भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
आरोपियों की चल-अचल संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी प्रारंभ
Big Breaking : बैतूल। जिले के सारनी थाना क्षेत्र में बगडोना निवासी भाजपा के सारनी मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में फरार आठ आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने तीन-तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा जिले की विभिन्न टीमों को जुटाया गया है। अन्य राज्यों में भी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम भेजी गई। पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रमोद गुप्ता पिता रघुपति गुप्ता उम्र 49 वर्ष निवासी स्वामी विवेकानंद वार्ड पाथाखेड़ा सारनी एवं दीपक पिता केवल प्रसाद शिवहरे उम्र 39 वर्ष निवासी शोभापुर कालोनी सारनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।प्रकरण में आठ आरोपी अभी भी फरार हैं।
पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया द्वारा फरार आरोपी रंजीत सिंह पिता सुशील सिंह निवासी बगडोना, प्रकाश पिता केवल शिवहरे, भोलासिंह उर्फ रामनारायण सिंह पिता रामलखन सिंह निवासी शोभापुर, अभिषेक पिता नरेश साहू , मोहम्मद नसीम रजा पिता राहत हुसैन, शमीम पिता राहत हुसैन, नाजिया बानो पति नसीम रजा, करण सूर्यवंशी पिता धनराज सूर्यवंशी निवासी पाथाखेडा सारनी की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा कमांक 80 (अ) में निहित शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रत्येक फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर तीन-तीन हजार रुपये ) ईनामी राशि प्रदान करने की उद्घोषणा जारी की गई है। इसके अतिरिक्त जो आरोपी लगातार फरार चल रहे हैं और गिरफ्तारी में सहयोग नहीं कर रहे हैं, उनकी चल चल संपत्ति को विधिवत जप्त किए जाने की कार्यवाही नियमानुसार प्रारंभ की गई है , राजस्व विभाग से सभी आरोपियों की चल अचल संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है।