बड़ा हादसा: मोरंड नदी में दो बालिकाएं डूबी

Betul News: बैतूल जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र में ग्राम हरनिया के समीप मोरंड नदी में डूबने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। बकरियों को पानी पिलाने के दौरान छोटी चाचा की बेटी  को बचाने नदी में उतरी बड़ी बालिका भी डूब गई।

 

घटना बीजादेही थाना क्षेत्र के मोरंड नदी (मेल नदी) में हुई घटना की सूचना साथ में आए अन्य बच्चों ने गांव में जाकर दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवो को बाहर निकाला और पीएम के लिए चिचोली अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक बीजादेही थाना क्षेत्र के ग्राम तारा तेंदूढाना निवासी कुछ बच्चे गांव से लगभग डेढ़ किमी दूर हरनिया के पास मेल नदी पर बकरी चराने गए थे। सुबह 10 बजे बकरी को पानी पिलाने नदी पर पहुंचे।

इसी दौरान बकरी लेकर गई आरुति पिता प्रकाश वट्टी (5) का अचानक पैर फिसल गया और नदी में जा गिरी। आरुति को बचाने के लिए आयुषी पिता चैतराम वट्टी (7) नदी में उतरी। दोनों ही गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं तब अन्य बच्चों ने दौड़कर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

दोपहर दो बजे के लगभग ग्रामीणों ने दोंनों बच्चियों के शव को निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। चिचोली में बच्च्यिों के शव का पीएम किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

 

दोनों मृत बालिकाएं चाचा और भतीजे की बेटियां थीं।  प्रकाश वट्टी ने बताया घटना के समय घर पर ही थे। बच्चों ने आकर बताया। नदी पर पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। प्रकाश की आठ बेटी ही बेटी है। आरुति उसकी सातवें नंबर की बेटी थी। वहीं भतीजे चैतराम वट्टी की चार बेटियां हैं। आयुषी सबसे बड़ी बेटी थी। गांव में एक साथ दो बेटियों की मौत से मातम छा गया है।

बोरदेही  थाना प्रभारी नन्हेवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को बकरियां चराने गईं दो बच्चियों की नदी में डूबने से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने शव निकाल लिए थे। पुलिस भी मौके पहुंची थी। शव का पीएम कराया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button