बड़ा हादसा: स्टेट हाईवे पर मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी दो की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

कन्याकुमारी में नमक की फैक्ट्री में काम करते हैं मजदूर, ट्राली में सवार थे 17 लोग

Big Accident News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दिवाली मनाने कन्याकुमारी से घर लौट रहे मजदूर दुखद हादसे का शिकार हो गए।ग्राम बाकुड और डुल्हारा से कन्याकुमारी की नमक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले मजदूर रविवार को अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में ट्राली पलट गई और दो की मौत हो गई वहीं 12 घायल हो गए।

कन्याकुमारी से दीपावली मनाने के लिए अपने घर ट्रेन से लौट रहे मजदूर बैतूल के रेलवे स्टेशन पर उतरे और वहां से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जा रहे थे । इसी दौरान बैतूल से सारणी मार्ग पर बंजारी माई के समीप ट्रैक्टर और नियंत्रित हो गया और ट्राली समेत पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली में सवार 17 मजदूर में से बलराम (25) और श्रवण (24) की गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई । 12 मजदूरों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

रविवार सुबह हुए इस हादसे की खबर लगते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की व्यवस्था बनाई गई। घायल मजदूरों ने बताया कि कन्याकुमारी के अलघर में स्थित नमक की फैक्ट्री में कार्य करते हैं। दीपावली के कारण सभी मजदूर त्रिकूल एक्सप्रेस से बैतूल पहुंचे । बैतूल रेलवे स्टेशन से अपना सामान लेकर कमानी गेट की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में उन्हें एक ट्रैक्टर मिला।

ट्रैक्टर के चालक ने आमढाना तक उन्हें निशुल्क छोड़ देने का कहा तो सभी मजदूर उसमें सवार हो गए। बंजारी माई के समीप मोड में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। ट्राली में सवार सभी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button