Big Accident: टवेरा मकान में घुसी, चालक एवं मकान में रहने वाले की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Big Accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम गोंडू मंडई में अंधी रफ्तार से दौड़ रही एक टवेरा मकान में घुस गई। इस दुर्घटना में टवेरा चालक सहित मकान में रहने वाले मजदूर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लाक मुख्यालय से महज 1 किमी दूर स्थित ग्राम गौंडूमंडई में शुक्रवार रात में तेज रफ्तार से चल रही टवेरा कार एक मकान में घुस गई। इस दुर्घटना में चालक माखन ठाकुर (23), निवासी बुदनी एवं मकान में रह रहे दयाराम (45) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में तेजलाल (32) और दीपाली (20) घायल हो गए है, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि गन्ने की कटाई करने वाले मजदूर इस मकान में रह रहे थे, जिसमें एक मजदूर की टवेरा की चपेट में आने से मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया कि थाना चिचोली क्षेत्र में। चंडी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे वाहन क्रमांक एमपी 05 टी 1822 (टवेरा गाड़ी) तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर गोंडू मंडई के पास एक घर में घुस गई। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
दुर्घटना में माखन सिंह पिता ठाकुरदास बारेल (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम जर्रापुर, तहसील बुधनी, जिला सीहोर। गंभीर चोटों के कारण मौके पर मृत्यु हो गई। इसके अलावा घर में बैठे दयाराम पिता मानसिंह परते (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम उमरिया, थाना मोहगांव, जिला मंडला की वाहन के टकराने से मृत्यु हो गई।
टक्कर से कृष्ण पिता देने जाटव (उम्र 20 वर्ष), निवासी पीली खंती, आनंद नगर, जिला नर्मदापुरम , दीपाली पिता राम सरेआम (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगारपुर, तहसील गोगरी, थाना मोहगांव, जिला मंडला एवं गुलाब शाह पति राम सरेआम (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगारपुर, तहसील गोगरी, थाना मोहगांव, जिला मंडला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत सीएससी चिचोली ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।




