MP Bjp News : हेमंत खंडेलवाल के हाथों में होगा प्रदेश भाजपा की कमान, नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे
MP Bjp News : मध्यप्रदेश भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बैतूल के पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक हेमंत खंडेलवाल की ताजपोशी होना तय है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में हो रही चुनाव की प्रक्रिया के बीच हेमंत खंडेलवाल अपना नामांकन पत्र जमा करने के लिए पहुंच गए हैं। मंगलवार शाम 4.30 बजे से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए संगठन चुनाव प्रभारी और केंद्रीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में शाम 4:30 से 6:30 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद दस्तावेजों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद शाम 8:30 बजे तक अंतिम सूची जारी की जाएगी। यदि एक ही नामांकन वैध पाया गया, तो प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध घोषित कर दिया जाएगा। अन्यथा मतदान प्रक्रिया बुधवार, 2 जुलाई को सुबह 11 से 2 बजे तक संपन्न होगी और दोपहर में परिणाम घोषित किया जाएगा।
हेमंत खंडेलवाल के नाम पर सबकी सहमति
मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय नेतृत्व और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मजबूत समन्वय के कारण हेमंत खंडेलवाल को अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा माना जा रहा है।
-वे पूर्व सांसद, वर्तमान में बैतूल से विधायक हैं।
-कुशाभाऊ ठाकरे न्यास के अध्यक्ष , बीजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं।
– सादगी, संगठन निष्ठा और प्रशासनिक अनुभव उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है।