Baithak : प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष ने ली ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं की बैठक

ओबीसी महासभा की कार्यकारिणी को मजबूत करने किया आह्वान

बैतूल। ओबीसी महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव एक दिवसीय बैतूल प्रवास पर पहुंचे। इस अवसर पर महासभा ने प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

उन्होंने गंज स्थित ओबीसी महासभा के कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक लेकर ओबीसी महासभा की कार्यकारिणी को मजबूत करने का आव्हान किया। ओबीसी महासभा के अध्यक्ष राजू नरेश मालवीय ने बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बृजेंद्र यादव को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया।

उन्होंने बताया प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सभी जिलों का दौरा कर रहे है और ओबीसी महासभा की कार्यकारिणी को मजबूत करने का काम किया जा रहा है, ताकि हम हमारे हक-अधिकार के लिए संघर्ष करने सक्षम रहें। बैतूल दौरे के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Chamatkar : पांच माह तक जलमग्न रहा भोलेनाथ का गर्भगृह, शिवरात्रि पर भक्त कर पाएंगे दर्शन …. यह भी पढ़े

अपर कलेक्टर, एडिशनल एसपी से की मुलाकात

बैठक के पश्चात प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष और महासभा के पदाधिकारियों ने अपर कलेक्टर, एडिशनल एसपी से मुलाकात की। कार्यकारिणी अध्यक्ष ने आमला ब्लॉक के दो युवकों की अग्निवीर भर्ती के दौरान मौत होने पर परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। गौरतलब है कि अग्निवीर भर्ती में शामिल होने गए आमला ब्लॉक के दो भाइयों की मृत्यु होने पर अब तक उनके परिजनों को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई है। मृतक के माता-पिता ने ओबीसी महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई थी।

एडिशनल एसपी ने दिया आश्वासन 

इस दौरान एडिशनल एसपी ने आर्थिक सहायता दिलवाए जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष ने जिला पंचायत पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की, वहीं क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण भी करवाया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंजू यादव, उपाध्यक्ष फूलचंद वर्मा, बीएल मासोदकर, सुदामा सूर्यवंशी, मनीष, कंचन पवार, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार मालवीय, सारणी अध्यक्ष कैलाश मालवीय सहित सभी ब्लॉक से पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button