BIG ACCIDENT : बैतूल-इंदौर हाइवे पर 150 किमी की रफ्तार से ढाबे में घुसी कार, 10 सेकंड में चार पलटी खाई

देखें अंधी रफ्तार के कारण हुए हादसे का वीडियो

BIG ACCIDENT : बैतूल।  मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से गुजरने वाले बैतूल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 150 किमी की रफ्तार से ढाबे में कार घुस गई। 10 सेकंड में चार पलटी खाने के बाद पलटकर रूक गई। 10 सेकंड में हुई इस घटना का वीडियो जो भी देख रहा है वह हैरत में पड़ जाता है। दुर्घटना में ढाबे के संचालक और उनकी पत्नी बाल-बाल बच जाते हैं।घटना के समय ढाबा संचालक पार्थिव शिवलिंग बना रहे थे और उनकी पत्नी पलंग पर बैठी हुईं थी। कार पलटी खाकर उसी पलंग से टकराती भी है जिस पर ढाबा संचालक की पत्नी बैठीं थी लेकिन उन्हें चोट नहीं आई। ढाबा संचालक भी बाल बाल बच गए।

हादसे का वीडियो

घटना के संबंध में बताया गया है कि ग्राम हिवरखेड़ी के समीप शनिवार रात्रि में अंधी रफ्तार में कार ढाबे में घुस गई। चार पलटियां खाते हुए कार पलट गई। कार में सवार चार लोगों में से दो को सामान्य चोट पहुंची जबकि ढाबा संचालक एवं उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए। घटना की रिपोर्ट ढाबा संचालक द्वारा पुलिस में दर्ज नहीं कराई है। ग्राम हिवरखेड़ी के ढाबा संचालक रामशंकर ने बताया कि शनिवार रात्रि 11 बजे ग्राहक न होने के कारण वे अपनी पत्नी के साथ ढाबे में बैठे हुए थे।

इसी दौरान बैतूल की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर उनके ढाबे में घुस गई और दीवार से टकराने के बाद चार पलटी खाते हुए पलट गई।कार में महिला समेत चार लोग मौजूद थे। उन्हें बाहर निकाला गया एवं घायल होने के कारण अस्पताल पहुंचाया गया।कार के ढाबे में घुसने और चार पलटियां खाते हुए पलटकर रूकने की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। जिला अस्पताल में नागपुर निवासी पवन यादव एवं मोना का उपचार कर छुट्टी दे दी गई थी।

खेड़ी चौकी प्रभारी इरफान कुरैशी ने मीडिया को बताया कि घटना की शिकायत नहीं मिली है।कार के घुसने के कारण ढाबे का फर्नीचर पूरी तरह से बर्बाद हो गया वहीं फ्रीजर एवं अन्य सामान भी टूट गया है। घटना का वीडियो देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इतनी तेज रफ्तार में कार ढाबे में घुसती है और चार पलटियां खा जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button