Big Accident: बैतूल इंदौर हाईवे पर कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला आरक्षक की दर्दनाक मौत

Big Accident: बैतूल। बैतूल–इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग 59 ए पर ग्राम हिवरखेड़ी के समीप शुक्रवार रात में कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार चला रही महिला आरक्षक सीमा धुर्वे की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के ग्राम सालीमेट में रहने वाली सीमा मरकाम पांढुरना जिले के बड़ चिचोली थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ थीं। शनिवार को बैतूल के जेएच कालेज में एमए की परीक्षा देने के लिए वे अपनी निजी कार क्रमांक एमएच 05 बीजे 3054 से अकेले ही बैतूल के पाठाखेड़ा में अपनी बहन के घर जा रही थी। शनिवार को उनकी परीक्षा थी।

ग्राम हिवरखेड़ी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। इससे कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर चोट आने से वे कार में ही फंस गईं और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजों को सौंपकर पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका सीमा का विवाह पिछले वर्ष ही 7 मई को सेना में पदस्थ झबलू धुर्वे के साथ हुआ था। मृतिका के पिता खेती करते हैं। कार को किस वाहन ने टक्कर मारी है इसकी खोजबीन पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कैमरों से करने का प्रयास किया जा रहा है।

खेडी चौकी प्रभारी इरफ़ान कुरैशी ने जानकारी में बताया कि महिला कांस्टेबल सीमा धुर्वे थाना शाहपुर के झारकुंड जा रही थी तभी यह दुर्घटना घटी। हादसे में महिला कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गयी। वही अन्य लोग भी घायल हुए है घटना सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी इरफ़ान कुरैशी एवं स्टाफ मौके पर पहुँच गये थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button