फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर रोक लगाने के लिए आज देंगे ज्ञापन।

पोस्टर और ट्रेलर से समाज की छवि धूमिल करने का आरोप।  राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जुटेगा यादव समाज । कलेक्टर को सौंपा जाएगा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।

 

बैतूल। फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर रोक लगाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा ने 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच कलेक्टर बैतूल को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश यदुवंशी ने कलेक्टर से ज्ञापन लेने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है।

ओमप्रकाश यदुवंशी ने बताया कि यादव जी की लव स्टोरी नामक फिल्म का निर्माण ओम ठकुरानी प्रोडक्शन प्रायवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया पर प्रचार सामग्री में यादव समाज की छवि को एक विशेष वर्ग के संदर्भ में जिस प्रकार प्रस्तुत किया गया है, उससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का विरोध पूरे भारत में किया जा रहा है।

अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के दिशा-निर्देश में 24 फरवरी को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी। कार्यक्रम में यदुवंशी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश सचिव, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रदेश मीडिया प्रभारी, जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी, अखिल भारतीय यादव संगठन के जिला अध्यक्ष एवं उनकी जिला ब्लाक कार्यकारिणी सहित सर्व यादव समाज संगठन के पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहेंगे। महासभा ने दोपहर 2 बजे से 5 बजे के बीच अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button