Betul news: घर-घर जाकर दिया विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का आमंत्रण

आज 2 फरवरी को होगा विश्वकर्मा बढ़ई समाज का हल्दी-कुमकुम


बैतूल। विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विश्वकर्मा जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आज 2 फरवरी को महिलाओं द्वारा हल्दी-कुमकुम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही 8, 9 और 10 फरवरी को होने वाले विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के आमंत्रण कार्ड घर-घर जाकर वितरित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक समाजबंधु इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हो सकें।
महिला मंडल की जिलाध्यक्ष अर्चना बल्लु मालवी और जिला समिति के सचिव शशिकांत मालवी ने बताया कि इस वर्ष तीन दिवसीय जयंती महोत्सव को भव्य तरीके से पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस आयोजन में जिलेभर के साथ-साथ अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल होंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए महिला मंडल की सदस्य लगातार घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र बांट रही हैं। समाज के हर व्यक्ति को इस कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
– 8 फरवरी से होगा भव्य आयोजन
विश्वकर्मा जयंती महोत्सव 8 फरवरी से शुरू होगा, जो 10 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महिला मंडल ने समाज के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लें और समाज की एकता व संस्कृति को मजबूती दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button