Betul news: युवा जोश और बुजुर्गों के अनुभव से आदर्श गांव की ओर बढ़ रहा ग्राम जावरा

बैतूल। आठनेर ब्लॉक के ग्राम जावरा में परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी न्यू लक्ष्मी मण्डल (बजरंग मंदिर) जावरा द्वारा बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के सभी बुजुर्गों को अंग वस्त्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, और उनसे आशीर्वाद लिया गया। साथ ही, मां लक्ष्मी की महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण कर गांववासियों ने इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा आठनेर नगर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी, क्षत्रिय लोन्हारी कुंबी समाज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पूनाजी कापसे, गिरधर पटेल, और गुणवंत पांसे विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोवर्धन राने ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान हमारे समाज का दायित्व है और यह गांव के लिए सौभाग्य की बात है कि इतनी बड़ी संख्या में वरिष्ठजनों का आशीर्वाद हमें प्राप्त है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि भविष्य के प्रति उनकी दृष्टि और बुजुर्गों का अनुभव मिलकर गांव के विकास को नई दिशा देगा। श्री राने ने कहा कि युवा वर्ग और वरिष्ठजन एक-दूसरे की गरिमा बनाए रखकर जावरा को आदर्श गांव बना सकते हैं।

भाजपा जिला मंत्री कृष्णा गायकी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। उन्होंने गांव के सभी बुजुर्गों के सम्मान को गर्व का विषय बताया। क्षत्रिय लोन्हारी कुंबी समाज के अध्यक्ष पूनाजी कापसे ने कहा कि आने वाले समय में इस प्रकार के कार्यक्रमों को और भव्य रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में न्यू लक्ष्मी मंडल के अध्यक्ष अड़लक, उपसरपंच इन्द्रदेव कोसे, निलकंठ वंजारे, आचार्य धोटे, आयुष पंडाग्रे, सहादेव पंडाग्रे, सुखदेव सराटकर के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी, माताएं और बहनें उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button