आरएसएस के 100 वर्ष पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का निःशुल्क प्रदर्शन 1 मार्च को।

 

बैतूल। सेवा भारती के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आधारित फिल्म शतक का 1 मार्च को गंज स्थित कांतिशिवा सिनेमा हाल में प्रदर्शन किया जाएगा। सेवा भारती बैतूल के सचिव दीपेश मेहता ने नगरवासियों से परिवार सहित उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म संघ की 100 वर्षों की यात्रा, सेवा कार्यों, अनुशासन और समाज निर्माण की गाथा को प्रस्तुत करती है। फिल्म में संघ की स्थापना 27 सितम्बर 1925 को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा नागपुर से लेकर स्वतंत्रता संग्राम, आपातकाल, कार्यकर्ता निर्माण, शाखा व्यवस्था तथा महिलाओं के लिए राष्ट्र सेविका समिति के गठन सहित विभिन्न सेवा कार्यों को दर्शाया गया है।

निर्माता वीर कपूर और निर्देशक आशीष मल द्वारा निर्मित यह फिल्म निःशुल्क प्रदर्शित की जाएगी, ताकि समाज का हर वर्ग इससे जुड़ सके। आयोजन के अंतर्गत चार शो दोपहर 12 से 3 बजे, 3 से 6 बजे, 6 से 9 बजे तथा रात 9 से 12 बजे तक आयोजित होंगे। सेवा भारती ने नगर के नागरिकों, व्यापारी वर्ग, युवाओं, माताओं-बहनों और बुद्धिजीवियों से इस आयोजन में शामिल होकर इसे जन-जागरण का माध्यम बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button