आयुष विभाग द्वारा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी जोर शोर पर।

टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर 14 दिवसीय फ्री योग सीखें।

बैतूल। आयुष विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है । इस वर्ष का योग दिवस विषय स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग पर आधारित है। जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर योगेश चौकीकर द्वारा बताया गया है कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हॉ बुल्ड हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर टोल फ्री नंबर पर रजिस्ट्रेशन करके अधिक से अधिक संख्या में लोगों को योग हेतु जोड़ना है। टोल फ्री नंबर 1800-315- 7008 पर मिस्ड कॉल देकर आपके व्हाट्सएप नंबर पर योग प्रशिक्षण सत्र का लिंक प्राप्त होगा, लिंक पर क्लिक करके प्रतिदिन प्रातः एवं सायं काल को आयोजित तीन-तीन योग सत्र में से आप आपके समय अनुसार योगाभ्यास कर सकते हैं । इसी क्रम में 14 जून 2026 दिन रविवार को प्रातः 6:15 से 7:35 तक सभी रजिस्टर्ड नंबर को जुड़ना है‌ । यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने का प्रयास किया जा रहा है ‌। अतः सभी टोल फ्री नंबर पर अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करवा ले एवं योग सत्र से जुड़े । यह प्रयास योग अपनाएं स्वस्थ जीवन पाएं पर आधारित है । जिला आयुष अधिकारी द्वारा बताया गया की 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हॉकी स्टेडियम अभिनंदन सरोवर के पास बैतूल में करवाना निश्चित किया गया है ।यह आयोजन जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा संपन्न करवाया जा रहा है । जिसमें अधिक से अधिक जनता को आने की अपील की गई है। ताकि स्वस्थ जीवन हेतु योग, योग अपनाएं स्वस्थ जीवन पाए की सार्थकता को प्राप्त किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button