Betul news: मां दुर्गा के नौ रूप, राजा दशरथ का दरबार और भगवान राम के वनवास की बनाई जीवंत झांकी 

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बढ़ माता मंदिर समिति ने किया आयोजन

चैत्र नवरात्रि: बैतूल। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर, अर्जुन नगर में स्थित बढ़ माता मंदिर समिति ने सामूहिक भक्ति और पारंपरिक उत्सव को मनाने के लिए अत्यधिक प्रशंसनीय पहल की है। मंदिर परिसर में 21 विशेष मूर्तियाँ स्थापित की गई हैं, जिनमें मां दुर्गा के नौ रूप, राजा दशरथ का दरबार, और भगवान राम के वनवास की झांकी शामिल हैं। यहां बच्चों द्वारा मेहनत से बनाई गई गुफा और विभिन्न झांकिया, मंदिर का वातावरण मनोहारी बना रहा है। बढ़ माता मंदिर समिति ने इस उत्सव को भव्यतापूर्ण बनाने के लिए प्रयास किया है।

समिति से मिली जानकारी के अनुसार पिछले पांच वर्षों से इस मंदिर में चैत्र नवरात्रि के त्योहार को विशेष रूप से मनाया जा रहा है, जिसमें मां दुर्गा और भगवान राम की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। इस वर्ष भी मंदिर समिति द्वारा 21 मूर्तियों की स्थापना की, जिनमें मां दुर्गा के नौ रूप, राजा दशरथ का दरबार, और भगवान राम के वनवास की झांकी शामिल हैं।

रामनवमी के अवसर पर हवन, पूजन, और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। 18 अप्रैल को मूर्तियों का विसर्जन जुलूस के निकाला जाएगा। समिति के सदस्यों ने शहर की जनता से इस धार्मिक उत्सव में सहभागी बनने की अपील की है। समिति के स्वास्तिक धोटे, आदित्य सिंह सेंगर, दुर्गेश सिंह सिसोदिया, कपिल लोखंडे, आशीष बरडे, और संदीप पाल ने समस्त धर्म प्रेमी जनता से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button