एक दिवसीय अल्प विराम परिचय कार्यशाला का आयोजन 6 दिसम्बर से

राज्य आनंद संस्थान, मध्यप्रदेश का आयोजन, शासकीय विभागों के कर्मचारियों को कराया जाएगा, जीवन में आनंद की अनुभूति


बैतूल। राज्य आनंद संस्थान मध्यपदेश द्वारा बैतूल जिले के समस्त विकासखण्डों में एक दिवसीय अल्प विराम परिचय कार्यशाला का आयोजन 6 दिसम्बर 2024 से 20 दिसम्बर 2024 तक आयोजित किया जा रहा हैं जिला सम्पर्क व्यक्ति महेश गुंजेले ने बताया कि मध्यप्रदेश में खुशी और खुशहाली को बढ़ावा देने के लिए राज्य आनंद संस्थान का गठन 2016 में किया गया हैं। विभाग मनोवैज्ञानिक कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, समय का उपयोग,सांस्कृतिक विविधता और जीवन स्तर के माध्यम से सकल राष्ट्रीय खुशी को मापता है। आनंद विभाग आनंद की अवधारणा पर ध्यान केंद्रित करता हैं जिसका अर्थ हैं खुशी, और इसका उद्देश्य ईर्ष्या, जुनून, द्वेष, क्रोध, लालच, अहंकार और अन्य जैसी मानसिक बीमारियों को दूर करने और लंबे समय तक चलने वाले आनंद को प्राप्त करने के लिये योग, ध्यान, प्राणायाम, भक्ति, अध्ययन, संगीत, खेल और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देता हैं। इसी उदे्श्य को ध्यान में रखते हुए राज्य आनंद संस्थान द्वारा आनंदक, आनंद उत्सव, आनन्दम, आनंद सभा, अल्प विराम, आनंद कैलेन्डर, आनंद क्लब, आनंद शिविर, आनंद व्याख्यान आदि कार्यक्रमों का आयोजन आम जनता, शासकीय एवं अशासकीय कर्मचारियों एवं बच्चों के बीच किया जाता हैं। बैतूल जिले के समस्त विकासखण्डों में राज्य आनंद संस्थान द्वारा शासकीय व्यक्तियों को जीवन में आनंद की अनुभूति कराने के उद्देश्य से अल्प विराम कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षत जैन के मार्गदर्शन में 6 दिसम्बर 2024 को आमला, 9 दिसम्बर 2024 को आठनेर, 10दिसम्बर 2024 को भैंसदेही, 11 दिसम्बर 2024 को भीमपुर, 12 दिसम्बर 2024 को बैतूल, 13दिसम्बर 2024 को चिचोली, 16 दिसम्बर 2024 को घोड़ाडोंगरी, 18 दिसम्बर 2024 को मुलताई, 19 दिसम्बर 2024 को प्रभातपट्टन, 20दिसम्बर 2024 को शाहपुर में आयोजित किया जा रहा हैं। यह समस्त एक दिवसीय कार्यशाला प्रत्येक विकासखण्ड के जनपद पंचायत के सभाग्रह में आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामिण विकास विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग के 60 कर्मचारियों को शामिल होने के लिए निर्देशित किया गया है। यह कार्यशाला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला को राज्य आनंद संस्थान के जिला नोडल अधिकारी सतीष पंवार, जिला सम्पर्क व्यक्ति महेश गुंजेले, मास्टर ट्रेनर रेखा कापसे, तुलिका पचौरी, दिलीप गीद, आनंद सहयोगी आशीष पचौरी द्वारा अल्पविराम से परिचित कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button