बोरकुण्ड मेले में जुटे कोरकू समाज संगठन के पदाधिकारी।

आदिवासी गड़ली लोक नृत्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

बैतूल। भीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरकुण्ड में आयोजित मेघनाथ बाबा मेला और आदिवासी गड़ली लोक नृत्य कार्यक्रम में कोरकू समाज संगठन के पदाधिकारी अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में कोरकू समाज के सक्रिय समाजसेवी एवं कोरकू समाज संगठन के आकाश जिलाध्यक्ष तथा हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक बंडू लिखितकर की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में दामजीपुरा मंडल अध्यक्ष उषा डिकारे, जिला पंचायत सदस्य रेखा पांसे, कोरकू समाज संगठन के जिला महामंत्री अरुण मौसिक, भैंसदेही ब्लॉक प्रभारी धनराज टांडिलकर तथा वरिष्ठ समाजसेवी नीलकमल डिकारे सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी गड़ली लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मेले में पहुंचे लोगों का मन मोह लिया और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सुखनदन सेलु और उनकी पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अतिथियों ने आयोजन समिति के साथ ही ग्राम बोरकुण्ड के युवा साथियों नरसिंग सेलुकर और रुपसिंह सेलुकर सहित सभी ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

समाजसेवी बंडू लिखितकर ने कहा कि आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण समाज की जिम्मेदारी है और ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। बंडू लिखितकर लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और क्षेत्र के लोगों की समस्याओ को हमेशा शासन प्रसाशन से अवगत करते रहते है। हाल ही में कोरकू समाज की महापूजा महा महोत्सव कार्यक्रम को भी संपन्न कराया है, जिसमें समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही।

इस अवसर पर दामजीपुरा मंडल अध्यक्ष उषा डिकारे ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। जिला पंचायत सदस्य रेखा पांसे ने कहा कि आदिवासी समाज की परंपराएं और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित करना जरूरी है। कोरकू समाज संगठन के जिला महामंत्री अरुण मौसिक ने समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया, जबकि भैंसदेही ब्लॉक प्रभारी धनराज टांडिलकर ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button