Betul news: प्रीति वर्मा नृत्यरत्न अवॉर्ड से सम्मानित

बैतूल। एकलव्य लोक कला समिति की सदस्य सुश्री प्रीति पिता कृष्ण कुमार वर्मा को दिल्ली के नवीन महाराष्ट्र सदन में आयोजित कार्यक्रम में पंडित बिरजू महाराज नृत्यरत्न अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सांसद एवं टीम जेनिथ द्वारा दिल्ली में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रीति वर्मा को यह सम्मान बैतूल एवं मध्य प्रदेश की लोक कला संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्राप्त हुआ है। प्रीति ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के और भी कलाकारों को अपने साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम में लोक कलाकार प्रिया पिता कृष्ण कुमार वर्मा बैतूल, सुष्मा यादव सागर को भी पंडित बिरजू महाराज नृत्यरत्न अवॉर्ड- 2024, सुश्री सोनम नेताम सिवनी को फेम फैशन आइकॉन अवॉर्ड 2024 एवं डिजाइनर प्रीति बघेल को वुमन एक्सीलेंस अवार्ड- 2024 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य श्रीमती रिंचेन लंबो, श्रेणी जाति आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अंजू बाला, मोंटेनेग्रो के कॉन्सुल जनरल डॉ.जनीश दरबारी, भारतीय अभिनेत्री नूपुर मेहता, डॉ. ज्ञानेश्वर मनोहर मुले राष्ट्रीय मानवाधिकार सदस्य आयोग, मिथिल कलांबे टीम जेनिथ इंडिया के संस्थापक, डॉ. मनीष गवई राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता भारत सरकार उपस्थित थे।




