Betul news: गांधी जयंती पर एनएसयूआई ने अस्पताल में बांटे फल, बापू के आदर्शों को किया याद
गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया

बैतूल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर एनएसयूआई ने जिला चिकित्सालय में फल वितरण किया। 2 अक्टूबर को एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान के नेतृत्व में गांधी जी के आदर्शों को याद करते हुए, मरीजों को फल वितरित किए गए। जैद खान ने बताया कि गांधी जयंती के दिन पूरे देश में महात्मा गांधी का जन्मदिवस मनाया जाता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मान्यता दी गई है।
जैद खान ने कहा, महात्मा गांधी का जन्म आज से करीब 155 साल पहले गुजरात के छोटे से शहर पोरबंदर में हुआ था। उनके जीवन के आदर्शों ने उन्हें महात्मा का दर्जा दिलाया और पूरी दुनिया उन्हें बापू के नाम से जानने लगी। गांधी जी सत्य, अहिंसा और सादा जीवन जीने के सिद्धांतों में विश्वास करते थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई अहिंसात्मक आंदोलन चलाए, जिनमें सविनय अवज्ञा आंदोलन, स्वदेशी आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन और दांडी यात्रा प्रमुख हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से निलेश धुर्वे, नितिन विश्वास, अंकित ताम्रकार, निखिल बारस्कर, नितिन जोंजारे, संजय कोलकर, राहुल मालवीय, शेख अकीब, जुनैद अली और गौरव पंडोले जैसे एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के सिद्धांतों का पालन करने और उनके द्वारा दिखाए गए अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। एनएसयूआई के इस प्रयास को जनता द्वारा सराहा गया, और गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।





