Betul news: बैतूल से भोपाल फोरलेन अधूरा, टोल टैक्स पर कांग्रेस सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष गोलू सोनी ने उठाए सवाल

अवैध टोल वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों से हो रही है खुलेआम लूट

बैतूल। बैतूल कांग्रेस सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष और वाहन खरीदी-बिक्री विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष गोलू सोनी ने बैतूल से भोपाल फोरलेन के अधूरे कार्य और अवैध टोल वसूली को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब तक फोरलेन पूरी तरह से कंप्लीट नहीं हो जाता, तब तक टोल टैक्स वसूलना गलत है। गोलू सोनी ने कहा, “अभी तक फोरलेन का काम पूरा नहीं हुआ है, बावजूद इसके लगातार टोल टैक्स लिया जा रहा है। यह अवैध वसूली है और आम जनता से खुलेआम लूट हो रही है। यह सरकार लुटेरों की सरकार है।”

उन्होंने यह भी कहा कि नियमों के अनुसार, 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों से आधा टोल लिया जाना चाहिए, लेकिन मिलानपुर टोल नाके पर पूरा टोल वसूल किया जा रहा है। गोलू सोनी ने कहा, “जो लोग रोड क्रॉस करके 12 घंटे में वापस आते हैं, उन्हें टोल नहीं देना पड़ता है, लेकिन यदि व्यक्ति 1 घंटे बाद भी वापस आता है तो डबल टोल लिया जाता है। यह अंधेर नगरी चौपट राजा का खेल चल रहा है।”गोलू सोनी ने कहा कि आचार संहिता खत्म होने के बाद इसके विरोध में टोल नाके पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

— टोल टैक्स के नियमों का उल्लंघन–

गोलू सोनी ने टोल टैक्स के नियमों के उल्लंघन का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि लोकल लोगों से आधा टोल लिया जाना चाहिए, लेकिन इसके विपरीत मिलानपुर टोल नाके पर उनसे पूरा टोल लिया जा रहा है।

— स्थानीय वाहन चालकों में आक्रोश–

इस अवैध टोल वसूली और अधूरे फोरलेन के कारण स्थानीय वाहन चालकों में भारी आक्रोश है। वाहन चालकों का कहना है कि जब रोड पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है, तो टोल वसूलने का कोई अधिकार नहीं बनता। गोलू सोनी ने इसे जनता के साथ खुली लूट करार दिया है और इसके खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया है। इस मामले में प्रशासन और सरकार का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वाहन चालकों की बढ़ती नाराजगी और कांग्रेस सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष गोलू सोनी की आपत्ति के बाद यह मुद्दा और गंभीर होता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button