Betul News: नवदुनिया प्रतिभा सम्मान समारोह को मिल रही सराहना
प्रतिभा सम्मान समारोह के फोटो और वीडियो नीचे दिए लिंक से डाऊनलोड करें

Betul News: बैतूल। प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए नवदुनिया के प्रतिष्ठित आयोजन प्रतिभा सम्मान में जिले भर के निजी और शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी बरसते पानी के बीच भी पहुंचे और गरिमायम कार्यक्रम में उन्हें आतिशबाजी के बीच सम्मानित किया गया। नवदुनिया प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों, स्कूल संचालकों और पालकों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
बैतूल के सिविल लाइन में स्थित रामकृष्ण बगिया में आयोजित नवदुनिया प्रतिभा सम्मान समारोह में विधायक हेमंत खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन , प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत पगारिया बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में नवदुनिया भोपाल के मार्केटिंग हेड राजीव शर्मा, रीजनल हेड मार्केटिंग मृगेन्द्र जैन, बैतूल के जिला प्रभारी विनय वर्मा, बैतूल के मार्केटिंग हेड मयंक बारंगे, बैतूल के सर्कुलेशन हेड नितिन सैनी के द्वारा अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में मंच संचालन राष्ट्र रक्षा समिति प्रमुख गौरी बालापुरे पदम के द्वारा किया गया। समारोह में सेज यूनिवर्सिटी के विजेंद्र सिंह, आशीष धनायक, आरडी कोचिंग क्लासेस बैतूल, पगारिया स्टेशनरी एण्ड स्पोर्ट्स सेन्टर बैतूल, अयोध्या रेस्टोरेंट बैतूल एवं रंगोली इवेंट बैतूल के संचालकों को भी नवदुनिया की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
नवदुनिया प्रतिभा सम्मान समारोह की फोटो और वीडियो आप यहां से प्राप्त कर पाएंगे
लिंक👇🏼
https://drive.google.com/drive/folders/1zlP9eNiITk4lQnjWo6mh0HVpNdPqg2UF?usp=sharing




