Big Breaking : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज करने से नाराज नव नियुक्त जिला अध्यक्ष और कांग्रेसियों ने कोतवाली में दिया धरना

स्वागत समारोह के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में कांग्रेसी कोतवाली में धरने पर बैठे

Big Breaking :  बैतूल। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार निलय डागा के नगर आगमन पर कारगिल चौक पर झंडे लगाने को लेकर भाजपा के पूर्व पार्षद और कांग्रेसियों में विवाद हो गया। भाजपा के पूर्व पार्षद ने कांग्रेसियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए विधायक डा योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने कांग्रेस के बैतूल ब्लाक अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया और पार्षद उमाशंकर दीवान के खिलाफ सतीश बड़ोनिया की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) तथा मध्यप्रदेश विरूपण निवारण अधिनियम 1994 की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

 

एक तरफा कार्रवाई से कांग्रेसियों में जमकर नाराजगी पनप गई। शाम को स्वागत कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कोतवाली थाना पहुंच गए। थाने के गेट के सामने जमीन पर बैठकर एक तरफा कार्रवाई का विरोध जताते हुए झंडे निकालकर फेंकने वाले पर मामला दर्ज करने की मांग शुरू कर दी।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना विवेचना के भाजपा के दबाव में मामला दर्ज कर लिया जबकि भाजपा के नेता ने झंडे उखाड़े और फेंकने के साथ ही गाली गलौज भी की है। उन्होंने कोतवाली टीआई से कहा कि जब तक दोषियों पर मामला दर्ज नहीं किया जाता तब तक वे धरने पर ही बैठे रहेंगे। देर शाम तक कोतवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भजन कीर्तन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button