Mp Cm News : मध्यप्रदेश के सीएम ने की घोषणा: भैंसदेही में बनेगा आदिवासी संस्कृति अध्ययन केंद्र संग्रहालय

Mp Cm News : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही में रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा यादव ने भैंसदेही में आदिवासी संस्कृति अध्ययन केंद्र संग्रहालय बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल जिले में इसकी बेहद जरूरत है। भैंसदेही क्षेत्र के लाेगों की लंबे समय से की जा रही मांग को ध्यान में रखकर उन्होंने भैंसदेही के शासकीय महाविद्यालय का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजन सिंह कोरकू के नाम पर करने, मेंढ़ा जलाशय का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर रामजी भाऊ कोरकू के नाम पर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने भैंसदेही विधायक की मांग पर भीमपुर या भैंसदेही में 100 बिस्तर का सिविल अस्पताल प्रारंभ करने की भी घोषणा मंच से की है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में बहनों की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित कर मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए हम कृत-संकल्पित हैं। मध्यप्रदेश के उत्थान में नगरीय महिला जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका है। आज मेरी कलाई पर आपने रक्षासूत्र बांधकर मुझे जो स्नेह और आशीर्वाद दिया है, वह मुझे सदैव महिला सशक्तीकरण की प्रेरणा देता रहेगा।
- Big Accident: सीएम के कार्यक्रम में जा रहा वाहन पलटने से महिलाएं घायल, भीमपुर अस्पताल में किया भर्ती
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. यादव को लाड़ली बहनों ने विशाल राखी भेंट की एवं राखियां बांधकर उनका अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में जिले के 60 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को झूला भी झुलाया एवं उन पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




