Betul News : 20 राउंड के मताें की गिनती पूरी, भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके को तीन लाख 79 हजार 761 वोट की बढ़त

Betul News : बैतूल संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा सीट के मताें की गिनती के 20 राउंड पूरे हो गए हैं। इसमें भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके को तीन लाख 79 हजार 761 वोट की बढ़त मिली है। हालांकि पिछले चुनाव में दुर्गादास उइके 360441 वोट से जीतने में कामयाब हुए थे।

20 राउंड की मतगणना के बाद बैतूल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले अर्जुन अशोक भलावी,बसपा को 26830 वोट, दुर्गादास उइके भाजपा को 854298 वोट, रामू टेकाम कांग्रेस को 474575, अनिल उइके भारत आदिवासी पार्टी को 10687 वोट,बारस्कर सुभाष कोरकू, स्वतंत्र किसान पार्टी को 3861 वोट, सुनेर उइके गोंगपा को 4205 वोट ,भागचरण वरकड़े निर्दलीय को 6023 वोट और भूरेलाल बेठेकर, निर्दलीय को 7859 वोट मिले हैं। संसदीय क्षेत्र में 20444 मतदाताओं ने नोटा की बटन दबाकर किसी भी प्रत्याशी पर भरोसा नहीं जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button