Betul news: स्टाफ नर्स के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप
मांझी सरकार के प्रदेश उपकोषाध्यक्ष ने की शिकायत

बैतूल। मांझी सरकार के प्रदेश उप कोषध्यक्ष श्रवण परते ने भीमपुर पीएचसी केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह अपने परिचित मरीज से मिलने शनिवार सुबह 7:30 के बीच अस्पताल गए थे, इसी दौरान स्टाफ नर्स कु. रेणुका मिशर द्वारा उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी से जांच कर तीन दिवस में कार्यवाही करने का आग्रह किया। साथ ही यह भी कहा कि कार्यवाही नहीं की जाती है तो वह स्वास्थ्य मंत्रालय में इसकी शिकायत करेंगे। श्री परते ने कहा कि सम्मानित पद के प्रतिनिधि के साथ जब ऐसा दुर्व्यवहार किया जा रहा है तो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की जनता के साथ कैसा व्यवहार किया जाता होगा। यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत कलेक्टर से भी करेंगे।




