Betul news: नवांकुर और प्रस्फुटन समितियों के मार्गदर्शन में चला स्वच्छता अभियान

ग्राम कासमारखांडी, काबरा और कमोद की रही सक्रिय भागीदारी

बैतूल। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर और प्रस्फुटन समितियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें ग्राम कासमारखांडी, काबरा और ग्राम पंचायत कामोद के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह अभियान स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों ने सहभागिता दिखाई।

ग्राम कासमारखांडी और काबरा में आयोजित इस स्वच्छता अभियान में सरपंच, स्व-सहायता समूहों की सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, और ग्रामवासी शामिल हुए। नवांकुर संस्था के मार्गदर्शन में यह अभियान शुरू हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सफाई की और गंदगी मुक्त वातावरण का संदेश दिया। ग्राम के मुख्य चौराहों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई।

इसके साथ ही, ग्राम पंचायत कामोद में भी स्वच्छता अभियान का आयोजन प्रस्फुटन समिति द्वारा किया गया। सरपंच और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस अभियान की अगुवाई की, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने अपने आसपास की जगहों की सफाई की और एक स्वच्छ समाज की दिशा में कदम बढ़ाए।

नवाकुर संस्था की श्रीमती सावी मालवीय ने बताया इस स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना था। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने गांव को साफ और स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। जन अभियान परिषद के द्वारा चलाए गए इस अभियान ने ग्रामवासियों के भीतर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई है, और भविष्य में इस तरह के अभियानों के लिए भी लोगों ने उत्साह दिखाया। अभियान के समापन पर नवांकुर संस्था के प्रतिनिधियों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और स्वच्छता को एक दैनिक आदत बनाने की अपील की। इस अभियान में शंकर पांसे कामोद एवं ग्राम काबरा के सदस्य सालकराम सेलुकर चैतराम बारस्कर, चुब्बूसिंह बारस्कर, शोभाराम टांडिकर, चावलसिंह बारस्कर केसर सिंह सेलुकर पूर्व जनपद सदस्य, रामकिशन बारस्कर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button