MODI CABINET : बैतूल सांसद दुर्गादास उइके को मिला मंत्रीमंडल में स्थान, देखें शपथ ग्रहण का लाइव वीडियो

MODI CABINET : बैतूल। बैतूल संसदीय क्षेत्र को केन्द्र सरकार में 30 वर्ष बाद प्रतिनिधित्व मिल गया है। रविवार को मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो रहा है। इसमें बैतूल के सांसद दुर्गादास उइके को भी शपथ दिलाई जाएगी।
बैतूल से दूसरी बार सांसद बने दुर्गादास उइके के पिता स्व सूरत लाल उईके शिक्षक थे । 29 अक्टूबर, 1963 को उनका जन्म मीरापुर पोस्ट-रायआमला, तहसील-मुलताई, जिला-बैतूल (विधान सभा क्षेत्र-मुलताई) में हुआ था। उनका बचपन ग्राम-बासनेरखुर्द, पोस्ट-विजयग्राम, तहसील-भैंसदेही में बीता जबकि प्रारंभिक शिक्षा चोहटा पोपटी, पोस्ट-कुनखेडी, हुई। उन्होंने एम०ए० समाजशास्त्र, शासकीय जयवंती हॉक्सर महाविद्यालय बैतूल से जबकि बी०एड० शासकीय महाविद्यालय-खंडवा से किया।
दुर्गादास डीडी उईके को हिन्दी, मराठी, गौंडी एवं कोरकू भाषा का ज्ञान है।पिछले संसदीय कार्यकाल में उन्हे . रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार (स्थायी समिति) सदस्य गृह मंत्रालय,संसदीय राजभाषा समिति सदस्य जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार (सलाहकार समिति) सदस्य। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, (सलाहकार समिति) सदस्य ।भारतीय डाक सेवा, (सलाहकार समिति) सदस्य बनाया गया था। उन्हें जनजाति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी में (शोध एवं नीति विषय) मध्यप्रदेश प्रभारी ।
विद्यार्थी जीवन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं विश्व हिन्दु परिषद से जुड़े रहे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय वर्ष तक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिला गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ में जिला समन्वयक (संयोजक) के रूप में काम किया।शिक्षक के पद से त्यागपत्र देकर वर्ष 2019 में पहली बार भाजपा की टिकट पर बैतूल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले दुर्गादास उईके ने तीन लाख 60 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी।बेहतर कार्य प्रणाली के कारण भाजपा ने वर्ष 2024 के चुनाव में दूसरी बार उन्हें मैदान में उतारा था। यह चुनाव भी वे 3 लाख 79 हजार मतों से जीतने में सफल रहे हैं।




