कमलेश चौहान लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने


बैतूल। वन विभाग बैतूल में लेखापाल के पद पर कार्यरत् कमलेश चौहान को मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि बैतूल के वर्तमान जिला अध्यक्ष शंकरसिंह चौहान शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के कारण संघ के प्रांतध्यक्ष एम.पी. द्विवेदी द्वारा कमलेश चौहान को म.प्र. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला बैतूल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमलेश चौहान पूर्व में भी लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश के महामंत्री एवं प्रांतीय सचिव तथा बैतूल जिला उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन में कार्य कर चुके है, प्रांतध्यक्ष द्वारा उनके लम्बे अनुभव तथा कुशल संगठन, नेतृत्व क्षमता को देखते हुये उन्हें संघ की बैतूल जिला शाखा का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। श्री चौहान के जिलाध्यक्ष बनने से जिले के सभी विभागों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों एवं संघ के साथियों में खुशी की लहर देखी गई है, बैतूल जिले के लिपिकीय कर्मचारियों द्वारा अपेक्षा की गई है कि, कमलेश चौहान के नेतृत्व में लिपिक वर्ग कर्मचारियों की शासकीय सेवा से संबंधित उचित समस्याओं का हल प्राथमिकता के आधार पर होगा। कमलेश चौहान को लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर बैतूल जिले के समस्त लिपिकीय कर्मचारियों एवं संघ के पदाधिकारियों द्वारा बधाई दी गई है, बधाई देने वालों में मनीष उदासी अध्यक्ष राजस्व एवं तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, नारायण सिंह नगदे (अध्यक्ष) शिक्षक संघ, अनिल कापसे, (अध्यक्ष) अजाक्स कर्मचारी संघ, नारायण नागले (अध्यक्ष) लघु वेतन कर्मचारी संघ, प्रहलाद धुर्वे, दिलीप टेकाम, महेश जैन, आर.आर. सल्लाम, पवन सिंह बिसेन, राधेलाल पंवार,अशोक काले, अनिल चौकीकर, नामदेव फाटफोटे, ओ.पी बारंगे, संजय हुद्धार, एन.आर. लाखण्डे, आर.पी.यादव हेमन्त चौरसे, आर.के खासदेव, संजय दुबे, रामा गारवे, ए.के. देशमुख, चन्द्रशेखर देशमुख, हेमराज झाड़े, रविन्द्र तिवारी, संजीव वर्मा, अतुल डोंगरे, रामकिशोर उईके, आर. आर. भारती, एम.डी. मालवीय, गोपाल यादव, सुनिल मगरकर, कमलाकर देशमुख, दिनेश खड़से, डी.आर. पंवार, भरत धोटे, अभिषेक कुलश्रेष्ठ, बलवंत अडलक, आर.के. तिवारी, ललित खण्डाग्रे, तारेन्द्र बचले, राजकुमार बोकडे, रामभरोस मोहबे, पल्लव दुबे, गुलाब राव डोंगरे, श्यामू धुर्वे, राजेश ओझा, सुनील पाटील, कैलाश दरवाई, जगन गोस्वामी, संजय सलाम, एवं सुश्री सुभद्रा मिश्रा, ललिता खासदेव, रजनी जैन, मनोरमा, वर्षा कमाविसदार, नवनीता प्रधान, सीमा साहू, नमिता पंवार, हेमलता राने, पदमा ओगले सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button