हनुमान डोल में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव।       भंडारा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए ।

बैतूल। सतपुड़ा के घने जंगल हनुमान डोल में स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पूरे भक्ति भाव और उल्हास के साथ मनाया गया। इस दौरान हवन पूजन के उपरांत भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसादी प्राप्त की।

         हवन में आहुति बाद शुरू हुआ भंडारा

          श्री हनुमान डोल वेलफेयर समिति के अध्यक्ष राहुल चिंटू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। पूरा परिसर भगवा झंडे लगने से भगवामय हो गया था। समिति के उपाध्यक्ष

धर्मेंद्र गुड्डू गोठी ने बताया कि भंडारा प्रसादी प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हो गया था । शाम तक चले भंडारा में हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर प्रसादी प्राप्त की। समिति सदस्य राघवेंद्र (रिंकू) किलेदार ने बताया कि यहां हुए भजन कीर्तन में पहुंचे श्रद्धालु भी भक्ति में डूब गए थे। समिति के संगठन सचिव शैलेश गुबरेले ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाने में रानीपुर पुलिस का विशेष सहयोग रहा।

      निःशुल्क बस सेवा चलने से श्रद्धालुओं का पहुंचना हुआ आसान

     समिति के सह सचिव अनिल सिंह ठाकुर एवं सदस्य मनोज कोकाश ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी एवं समिति सदस्य मुकेश खंडेलवाल की ओर से बैतूल- हनुमान डोल -बैतूल तक श्रद्धालुओं को लाने- ले जाने के लिए निःशुल्क बस सेवा कमानी गेट से शुरू की थी। सुबह 11 बजे से शाम तक चली बस सेवा के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने पहुंचकर भंडारा में प्रसादी की। समिति अध्यक्ष राहुल चिंटू शर्मा ने हनुमान जन्मोत्सव पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने पर आभार जताया।

        हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में

समिति पदाधिकारी एवं सदस्यों में मुकेश खंडेलवाल, धर्मेंद्र (गुड्डू) गोठी, शैलेश गुबरेले, अनिल सिंह ठाकुर, ब्रजकिशोर (टीटू ) पांडे, राज सिंह परिहार, राघवेंद्र (रिंकू) किलेदार, मनोज कोकाश,अनिल दीक्षित, असीम चौधरी, डॉ नितिन देशमुख उपस्थित हुए। भंडारा प्रसादी में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय डागा, महेश चंद्र (बाबू) शर्मा, डॉ ए के पांडे, शिवाकांत मालवीय,राजेश सलाम, लाला जयसवाल, हरिओम सोनी, तपन मालवीय,दीपक आम्बेकर, विलास पाटील, अशोक सोनी, गोलू यादव, राकेश सोनी, मनोज गौतम, भीम यादव, हरि सोनकपुरिया, गोकुल यादव, विजेंद्र द्विवेदी, चारु मिश्रा, नानू अमझरे,अशोक वैद्य,साक्षी संदीप शर्मा,मकडू आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button