Shivsena news: शिवसेना जिला प्रमुख बने निक्की ठाकुर

बैतूल। शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी, रविंद्र कुवेश्वर के आदेश पर मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख सुनील शर्मा द्वारा बैतूल जिले में कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत युवा कार्यकर्ता अनूप निक्की ठाकुर को शिवसेना जिला प्रमुख के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। निक्की ठाकुर की नियुक्ति के साथ ही उन्हें पद के दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की भी शपथ दी गई है। प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा ने नव नियुक्त जिला प्रमुख निक्की ठाकुर को नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ ही संगठन में सदैव ईमानदारी, सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही सदैव संगठन के हित में अनुशासन पूर्वक कार्य करने तथा पार्टी नियम अनुसार संगठन में अन्य पार्टियों की तरह गुटबाजी बगावत नहीं पनपने देने की भी हिदायत दी गई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे तत्वों को संगठन कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही शिवसेना संगठन के उद्देश्यों को बताते हुए कहा गया कि राष्ट्रीय रक्षा ही हमारा धर्म है के सिद्धांत पर चलकर कार्य करेंगे। समाज सेवा, समाज सुरक्षा ही हमारा कर्तव्य है। निक्की को जिला प्रमुख बनाए जाने पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित जिले के शिव सैनिकों ने बधाई प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button