मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऐलान, अब मध्यप्रदेश में होंगे कुल 53 जिले

mukhyamantree shivaraaj sinh chauhaan ka ailaan, ab madhyapradesh mein honge kul 53 jile

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा के मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा की। इसके बाद अब मध्यप्रदेश में कुल 53 जिले हो जाएंगे। नए जिले में मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी और देवतालाब तहसील होगी। शिवराज ने मऊगंज में शनिवार को 738 करोड़ के 34 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें से 73.56 करोड़ की लागत के 10 कार्य नए जिले में होंगे।

बैरिकेड तोड़कर भाग रहे थे गोवंश तस्कर, हिंदू सेना की सूझबूझ से घेराबंदी कर पकड़ा ट्रकयह पढ़े

उन्होंने राज्य स्तरीय समारोह में वर्चुअल माध्यम से संबल योजना के 27310 हितग्राहियों को 605 करोड़ रुपए की सहायता राशि सिंगल क्लिक से भेजी। कार्यक्रम की शुरुआत में धक्का-मुक्की होने पर मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाने की अपील करते की। मुख्यमंत्री ने कहा मऊगंज विधायक चार साल से बुला रहे थे, अब आना ही पड़ा। इस अवसर पर उन्होंने संबल योजना के फायदे गिनाते हुए कहा कि हम जन्म से लेकर अंतिम विदाई तक रुपए दे रहे हैं। CM ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने तो कई योजनाओं को बंद कर दिया था।

News source: dainik bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button