विश्व में तनाव के बीच हनुमान जन्मोत्सव पर होगी विश्व शांति की प्रार्थना।

सोनाघाटी हनुमान मंदिर में 51 दीप जलाकर अर्जी।

बैतूल। विश्व में बढ़ते तनाव के चलते उत्पन्न अस्थिरता को लेकर आमजन में चिंता का माहौल है। इसी बीच हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के सोनाघाटी पहाड़ी स्थित श्री हनुमान मंदिर में विश्व शांति की विशेष प्रार्थना की जाएगी।

पुरुषोत्तम (टिम्मू), स्वर्गीय दर्शनलाल गंगवानी के पुत्र, भगवान हनुमान के समक्ष 51 दीप प्रज्वलित कर अर्जी लगाएंगे। उनका उद्देश्य वर्तमान वैश्विक तनाव के बीच शांति, सौहार्द्र और आपसी प्रेम का संदेश देना है।

उन्होंने बताया कि धार्मिक आस्था के माध्यम से विश्व में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर की जा रही यह प्रार्थना समस्त मानवता के कल्याण और जल्द से जल्द विश्व शांति स्थापित होने की कामना के साथ की जाएगी। दीप प्रज्ज्वलन में भाग लेने के लिए श्रद्धालु दिए गए मोबाइल नंबर 9826311697 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button