सफलतम 13 वे वर्ष शंकर नगर से निकली बागेश्वर बालाजी सरकार की ऐतिहासिक शोभायात्रा।
हनुमान जी की विशाल प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, उमड़ा जनसैलाब। श्रद्धालुओं ने खींचा बागेश्वर बालाजी का रथ, लिया धर्म लाभ।

बैतूल। बागेश्वर बालाजी सरकार रथ यात्रा के सफलतम 13 वे वर्ष शंकर नगर लोहिया वार्ड स्थित प्राचीन श्री माता मंदिर से भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान हनुमान जी की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
यात्रा के दौरान बागेश्वर बालाजी के रथ को श्रद्धालुओं ने स्वयं खींचकर धर्म लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन में आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री माता सेवा युवा मण्डल शंकर नगर लोहिया वार्ड बैतूल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आभार कर्ता अध्यक्ष अशोक तलेड़ा डब्बू सेठ सहित समस्त समिति सदस्यों ने नगरवासियों, मानसप्रेमियों एवं धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने पूर्ण सहयोग प्रदान कर शांति व्यवस्था बनाए रखी, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। मंदिर समिति ने प्रशासन के प्रति भी आभार जताया।




