Appointment: राष्ट्रीय हिन्दू सेना की कार्यकारिणी गठित, जिला अध्यक्ष बने अनुज राठौर
काशी तालाब हनुमान मंदिर में संपन्न हुई जिला बैठक,धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए बनाईं विशेष योजना

बैतूल। राष्ट्रीय हिंदू सेना की जिला बैठक सोमवार 5 फरवरी को काशी तालाब हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकारिणी का गठन करते हुए हिंदू सेना के सक्रिय सदस्य अनुज राठौर को जिला अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई गई। विभाग उपाध्यक्ष रूपराव भटकरे ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित राजपूत की सहमति से बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए अनुज बजंरग राठौर को जिला अध्यक्ष, जिला युवा उपाध्यक्ष अमित यादव, जिला युवा सह संयोजक नवीन पटेल, जिला युवा महामंत्री विक्रांत कनाठे, निखिल धाड़से, जिला युवा संयोजक, तहसील संयोजक राधेश्याम यादव, संदीप मालवीय तहसील अध्यक्ष, स्वप्निल छोटू पवांर तहसील गौरक्षा प्रमुख, अर्जुन प्रजापति खेडी नगर संयोजक, संतोष श्रीवास खेडी नगर महामंत्री, राहुल खवादे तहसील युवा महामंत्री, सचिन विश्वकर्मा तहसील सह मंत्री, देवेंद्र चौरसिया प्रखंड अध्यक्ष, निखिल सोनी प्रखंड संयोजक, मयुर सूर्यवंशी युवा नगर महामंत्री, सोमेश सोनी प्रखंड अध्यक्ष, रूपेश साहू नगर सचिव, सोनू खवादे प्रखंड अध्यक्ष, निखिल सोनी प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र उइके ग्राम अध्यक्ष गोदरा, छोटेलाल गंगारे ग्राम अध्यक्ष रातामाटी नियुक्त किए गए हैं।
— धर्मांतरण पर नकेल कसने बनाई कार्य योजना —
मध्य भारत प्रांत मीडिया प्रमुख सुरज खाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, प्रदेश संयोजक पवन मालवीय, प्रान्त प्रवक्ता अखिलेश वाघमारे, विभाग उपाध्यक्ष दीपक कोसे, विभाग उपाध्यक्ष रूपराव भटकरे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मध्य भारत प्रांत प्रवक्ता अखिलेश वाघमारे ने बताया बैतूल ज़िले में हो रहे धर्मांतरण पर नकेल कसने के लिए ज़िले के जिन जिन गांव में धर्म परिवर्तन की सभाएं आयोजित हो रही है उन सभी सभाओं, गांव एवं व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा। नामजद सूची बनाकर प्रशासन को सूचना दी जाएगी, इसके लिए विशेष टीम का गठन किया जा रहा है।
— बैठक में 6 माह के कार्यों की हुई समीक्षा —
मध्य भारत प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इंगले ने बताया कि बैठक में छह माह के कार्यों की समीक्षा की गई। आगामी कार्यक्रम राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा की तैयारियों के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में नवल प्रजापति खेडी नगर अध्यक्ष, राजा कुंभारे प्रखंड गौरक्षा प्रमुख उपस्थित थे।




