मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पंजीयन नहीं होने का आरोप।

हितग्राही युवती कई दिनों से लगा रही।जनपद पंचायत के चक्कर। राजनैतिक दबाव में अपात्रों को लाभ देने की शिकायत। मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर लापरवाही के आरोप। कलेक्टर से जांच की मांग।

बैतूल। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पात्र होने के बावजूद पंजीयन नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। चिखली आमढ़ाना निवासी 21 वर्षीय सोनम ने कलेक्टर को आवेदन देकर जनपद पंचायत बैतूल के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि वह पिछले तीन-चार दिनों से लगातार जनपद पंचायत के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसका आवेदन फार्म जमा कर पंजीयन नहीं किया जा रहा है, जिससे वह शासन की योजना का लाभ लेने से वंचित हो रही है।

आवेदन में सोनम ने बताया कि वह योजना की पात्र हितग्राही है, इसके बावजूद मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कार्यालय में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद पंचायत में राजनैतिक दबाव और अधिकारियों की मिलीभगत से अपात्र लोगों को अनुचित लाभ दिया जा रहा है, जबकि वास्तविक जरूरतमंदों की अनदेखी की जा रही है।

युवती ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसका पंजीयन कराकर योजना का लाभ दिलाने की अपील की है। मामले के सामने आने के बाद जनपद पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button