Haldi kumkum news: हल्दी कुमकुम कार्यक्रम में महिलाओं ने की सुख सौभाग्य की कामना
श्री माता मंदिर में हुआ हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन

Haldi kumkum news: बैतूल। श्री माता मंदिर शंकर नगर में महिला युवा वाहिनी संगठन ने हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर उपहार स्वरूप श्रृंगार सामग्री अन्य उपहार देकर सुख सौभाग्य की कामना की।
कार्यक्रम में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कविता मालवी ने कहा कि हल्दी-कुमकुम सनातनी संस्कृति में अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। हल्दी-कुमकुम से सौभाग्य में वृद्धि होती है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को परंपरा निभाने के साथ ही एक दूसरे को जानने और समझने का मौका भी मिलता है। मेलजोल बढ़ने से नए विचार और नई ऊर्जा का संचार होता है।
इस तरह के आयोजनों से सामाजिक एकता बढ़ती है। कार्यक्रम में संगठन की जिला अध्यक्ष लता सोनी, सचिव पिंकी नामदेव, सदस्य शकुन बेबी, निर्मला यादव, पुष्पलता उच्चसरे, पिंकी मालवी सहित वार्ड की महिलाएं शामिल हुईं। मंदिर समिति की श्रीमती हेमलता (पिंकी) मालवी ने महिला युवा वाहिनी का आभार व्यक्त किया।




