Hadsaa : अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, तीन घायल
अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, तीन घायल
बैतूल। बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले विकासखंड शाहपुर में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों को गंभीर चोटे आई है, जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
cheating : धोखेबाजी का तरीका जान हो जाएंगे हैरान :- 3 सालों में अच्छा परिचय बनाया, फिर की 18 लाख 50 हजार की ठगी…. यह भी पढ़े
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला रायसेन निवासी प्रवीण नाजवर उम्र 27 वर्ष, गोलू मांझी उम्र 20 वर्ष एवं एक अन्य साथी सोमवार की रात लगभग 1 बजे इटारसी से जुन्नारदेव जा रहे थे। इस बीच शाहपुर के पास मोड़ पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें बाइक सवार तीनों को ही युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। दो युवकों की हालत गंभीर होने के कारण 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।