एक्सीडेंट: बाइक दुर्घटना में तीन घायल, युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया

बाइक दुर्घटना में युवक घायल।
बैतूल। जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर देसावाड़ी गांव में एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू दहीकर उम्र 16 वर्ष निवासी पलासपानी, अंकित दहीकर उम्र 16 वर्ष एवं राकेश धुर्वे उम्र 16 वर्ष मंगलवार शाम को बाइक से आठनेर से अपने घर पलासपानी जा रहे थे। ग्राम धमोरी के पास अचानक बाइक के ब्रेक चिपकने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें तीनों ही बाइक सवार के पैरों में गंभीर चोटें आई।   राहगीरों द्वारा उन्हें आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।  तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है।
 पुरानी रंजिश पर युवक को मारी कुल्हाड़ी: 
कुल्हाड़ी से हमले में घायल।
 जिले के अंतर्गत आने वाले देसावड़ी गांव में मंगलवार रात  पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर पांच से छह लोगों ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें युवक के शरीर में गंभीर चोट आई है । उसे फिलहाल जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।
घायल राकेश धुर्वे उम्र 30 वर्ष निवासी सारणी ने बताया कि वह कल रात देसावाड़ी में बस स्टैंड पर खड़ा हुआ था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर 5 से 6 लोगों ने मिलकर  कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें राकेश के पैर, पीठ, हाथ पर गंभीर चोट आई है। राकेश को घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था परंतु  हालत गंभीर होने के कारण उसे एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button