mobilizer: मोबेलाइजर नियुक्ति में भीमपुर पंचायत की बड़ी गड़बड़ी उजागर

आवेदक ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत, कार्यवाही की मांग


बैतूल। ग्राम पंचायत भीमपुर में मोबेलाइजर भर्ती में गंभीर गड़बड़ी एवं अनियमितता सामने आ रही है। इस मामले की शिकायत आवेदक संजय पिता जयसिंग कुमरे ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से की है।भीमपुर में संजय कुमरे द्वारा मोबेलाईजर पद पर नियुक्ति देने की मांग की जा रही है।
शिकायतकर्ता के अनुसार अनावेदक ज्योति बिसोने पति महेश बिसोने को फर्जी तरीके से ग्राम पंचायत मोबेलाइजर नियुक्त कर दिया गया है। यह गड़बड़ी ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव रोशन यादव और जनपद के अधिकारी द्वारा मिली भगत कर की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत भीमपुर के वर्तमान सचिव को एनआरएम के आर.टी.आई दस्तावेज दिखाए थे। मोबेलाइजर से संबंधित जानकारी, मेरिट सूची भर्ती से संबंधित अन्य दस्तावेज में गंभीर गड़बड़ी मिली थी। दस्तावेजों के आधार पर जिला शिकायत निवारण प्राधिकरण द्वारा जांच के लिए जनपद पंचायत भीमपुर को पत्र जारी किया था। इसके बावजूद जनपद पंचायत भीमपुर में पदस्थ अधिकारियों द्वारा आदेशों का उल्लंघन करते हुए कोई जांच कार्यवाही नहीं की गई। नियम विरुद्ध तरीके से अनावेदक की भर्ती कर दी गई। गौरतलब है कि पूर्व में आवेदक संजय पिता जयसिंग कुमरे द्वारा जनसुनवाई में ग्राम पंचायत भीमपुर में मोबेलाइजर नियुक्ति गड़बड़ी संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने एक बार फिर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को शिकायत आवेदन देकर उचित जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button