बरगी डैम हादसे में मृतकों को आप कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुआवजे की मांग।

श्रद्धांजलि सभा में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए रखा मौन।

बैतूल। जबलपुर के बरगी डैम में हुए भीषण नाव हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी ने बैतूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

सभा के दौरान मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में शंकर पेंदाम, ईश्वर दास साबले, अजीज खान, फिरदौस खान, रजनी उइके, रमेश भूमरकर, राकेश सिंह, शिवा, संदीप खातरकर, शमीम अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि विगत दिनों जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज नाव अचानक आए तेज तूफान की चपेट में आकर पलट गई थी। दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हुई, जबकि 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जिनमें कई घायल भी हुए। हादसे के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के गोताखोरों द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button