Volunteer selection and responsibilities: माझी सरकार की बैठक में वालंटियर चयन कर दी गई जिम्मेदारियां, सोनारखापा कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार

बैतूल। माझी नगर हमलापुर में अखिल भारतीय माता दंतेवाड़ीन समाज समिति के जिला कार्यालय में 29 जनवरी को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2 फरवरी को सोनारखापा में होने वाले आदिवासी किस सैनिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। माझी सरकार के भारत प्रतिनिधि श्रवण परते ने बताया बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने की कार्ययोजना बनाना था, जिसके लिए वालंटियरों का चयन किया गया।

इस दौरान सभी चयनित वालंटियर्स ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी सहमति जताई और संस्था को हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया। इसके बाद मांझी सरकार सैनिकों ने विधायक योगेश पंडाग्रे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों को कार्यक्रम की सूचना दी। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और आम जनता तक इसकी सूचना पहुंचाने की रणनीति तय की। वालंटियरों ने कहा कि वे इस कार्य में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देंगे। समिति ने सभी वालंटियर्स को उनके दायित्व सौंपे और कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में समिति के सभी प्रमुख सदस्य और वॉलंटियर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button