राहुल गांधी जी के विचारों और दूरदृष्टी से हमें नई ऊर्जा मिली: निलय डागा

पचमढ़ी में आयोजित संगठन सृजन अभियान में राहुल गांधी से मिले कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा

भारत के विकास में कांग्रेस के योगदान पर केंद्रित एक विशेष पेंटिंग की भेंट
बैतूल। संगठन सृजन अभियान के दौरान पचमढ़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा ने अपने परिवार के साथ जननायक राहुल गांधी से मुलाकात की। यह मुलाकात कांग्रेस विचारधारा की नई ऊर्जा का प्रतीक बन गई। निलय डागा ने इस अवसर पर राहुल गांधी को भारत के विकास में कांग्रेस के योगदान पर केंद्रित एक विशेष पेंटिंग भेंट की। यह पेंटिंग उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीपाली डागा द्वारा स्वयं बनाई गई थी, यह पेंटिंग भारत के विकास में कांग्रेस पार्टी के योगदान और उसकी ऐतिहासिक भूमिका पर केंद्रित थी।
– एक फ्रेम में उकेर दिया कांग्रेस का स्वर्णिम इतिहास

दीपाली डागा ने अपनी अद्भुत पेंटिंग के माध्यम से कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया है। यह पेंटिंग कांग्रेस शासन के दौरान हुए भारत के विकास, प्रगति और जनकल्याण के प्रतीकों को खूबसूरती से दर्शाती है। श्रीमती डागा ने बताया कि इस कलाकृति में उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह तक सभी कांग्रेस प्रधानमंत्रियों के योगदान को सजीव रूप में उकेरा है। कांग्रेस के शासनकाल में देश ने वैज्ञानिक, औद्योगिक और सामाजिक मोर्चों पर भी बड़ी छलांग लगाई। आधुनिक भारत में एयर इंडिया, बड़े-बड़े बांधों से लेकर हरित क्रांति, औद्योगिकीकरण और इसरो की स्थापना तक देश ने नए आयाम स्थापित किए। इंदिरा गांधी के काल में बैंकों के राष्ट्रीयकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए गए, वहीं राजीव गांधी ने देश को कंप्यूटर और संचार क्रांति की राह पर अग्रसर किया। लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान जय किसान के नारे से देश का आत्मविश्वास बढ़ा, जबकि मनमोहन सिंह की नीतियों से भारत एजुकेशन के साथ ही विश्व अर्थव्यवस्था में एक मजबूत स्थान पर पहुंचा।
– दीपाली की यह पेंटिंग आज के दौर में कला का उत्कृष्ट उदाहरण
उल्लेखनीय है कि इस पेंटिंग में गांधीजी की विचारधारा और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान-निर्माण के योगदान को भी सम्मानपूर्वक स्थान दिया गया है। कांग्रेस का यह स्वर्णिम इतिहास स्वच्छ राजनीति के साथ देश की आत्मा की कहानी है। भारत के विकास की नींव रखने वाले नेताओं और उनके जनोन्मुख कार्यों को अपनी कला के माध्यम से अमर करना उनके लिए गर्व की बात है। यह पेंटिंग आज के दौर में कला का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि यह उस युग की सजीव झलक भी है जब भारत आत्मनिर्भरता, शिक्षा, विज्ञान और सामाजिक न्याय की दिशा में सशक्त रूप से आगे बढ़ा था।
– पेंटिंग को राहुल गांधी से मिली सराहना
राहुल गांधी ने इस अदभुत पेंटिंग की सराहना करते हुए कहा कि यह कलाकृति भारत के विकास, संघर्ष और समृद्धि की सजीव झलक है। उन्होंने दीपाली डागा के प्रयास को कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास को सहेजने वाली एक प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने दीपाली डागा को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को देश के इतिहास और कांग्रेस के योगदान से जुड़ने की प्रेरणा देती हैं।
– संगठन निर्माण पर हुई सार्थक चर्चा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा ने बताया कि राहुल गांधी जी से मुलाकात के दौरान संगठन, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उनके विचारों, नेतृत्व और दूरदृष्टि ने हमें नई प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि राहुल जी से मुलाकात केवल राजनीतिक नहीं भावनात्मक रूप से भी बेहद प्रेरणादायक रही। उनके शब्दों ने हमारे भीतर सेवा, समर्पण और संघर्ष की नई चेतना जगाई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button