आप ने जिले की पांचों विधानसभा में किया संगठन विस्तार।

आमला, मुलताई, भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी और बैतूल में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी। प्रदेश नेतृत्व ने जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के दिए निर्देश । जिला व प्रदेश पदाधिकारियों को विधानसभावार दायित्व सौंपे ।

बैतूल। आम आदमी पार्टी ने जिले की पांचों विधानसभा सीटों आमला, मुलताई, भैंसदेही, बैतूल और घोड़ाडोंगरी में संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी का लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना है।

दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर तथा पूर्व विधायक एवं प्रदेश सह प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में विधानसभा स्तर पर संगठन निर्माण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आमला विधानसभा में प्रदेश सचिव विजेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पचौरिया, जिला सचिव राजेश यादव और सुरेश जावलकर को जिम्मेदारी दी गई है।

मुलताई विधानसभा में जिला संगठन मंत्री ईश्वर दास साबले, जिला उपाध्यक्ष दिलीप चौधरी और जिला सचिव मनोज चौलिकार को संगठन निर्माण एवं जनहित के मुद्दों को जमीनी स्तर पर उठाने का दायित्व सौंपा गया है।

भैंसदेही विधानसभा में प्रदेश संयुक्त सचिव एडवोकेट शंकर पेंडाम, जोन कोऑर्डिनेटर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया मुकेश गायकवाड़, जिला संयुक्त सचिव लीलाधर चढ़ोकार, जिला उपाध्यक्ष ललित देशमुख और जिला संयुक्त सचिव श्यामदेव येवले को संगठन विस्तार की जिम्मेदारी मिली है।

बैतूल विधानसभा में जिला अध्यक्ष विनोद जगताप, जिला उपाध्यक्ष विशाल भालेकर, प्रदेश संयुक्त सचिव अब्दुल अजीज खान, अल्पसंख्यक विंग जिला अध्यक्ष फिरदौस आलम खान और जिला सचिव पवन गावहड़े को संगठन सशक्त करने का दायित्व सौंपा गया है।

घोड़ाडोंगरी विधानसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष नर्मदापुरम जोन प्रभारी अजय सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग शिबू विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, जिला संयुक्त सचिव शिवकुमार तुमडाम और जिला संयुक्त सचिव शिवरतन चौहान को संगठन निर्माण एवं जन समस्याओं को जमीनी स्तर पर उठाने की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों में गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष किया जाएगा। जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button