नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में आज बैतूल में आम आदमी पार्टी निकालेगी पदयात्रा


बैतूल। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी आज रविवार 19 जुलाई को बैतूल में विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शाम 5 बजे कोतवाली थाना परिसर के पास से लल्ली चौक होते हुए अंबेडकर चौक तक काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली जाएगी।
जिला अध्यक्ष विनोद जगताप ने बताया कि यह प्रदर्शन जंतर-मंतर पर देश के शिक्षाविद, वैज्ञानिक एवं समाजसेवी सोनम वांगचुक के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीट-यूजी पेपर लीक मामले में छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रदेशभर में एक साथ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से रविवार शाम 5 बजे तक कोतवाली के पास पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button