A road will be constructed on the Vaigaon to Hivarkhed route at a cost of Rs 17 lakh: वायगांव से हिवरखेड मार्ग पर 17 लाख की लागत से बनेगी सड़क

जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने किया भूमिपूजन, बारिश में कीचड़ भरे रास्ते से अब मिलेगी राहत

बैतूल। वायगांव से हिवरखेड की ओर जाने वाले मार्ग पर अब ग्रामीणों को कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से नहीं गुजरना पड़ेगा। बुधवार को वायगांव में 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सुदूर सड़क का भूमिपूजन जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत वायगांव के सरपंच रामदास आहके, समाजसेवी रमेश गव्हाड़े, पूर्व जनपद सदस्य प्रमोद धोटे, कृष्णा माकोडे, सचिव अमरलाल नागले, रोजगार सहायक अजय निराकार, सुनिता काले, पंच प्रकाश धोटे, सुरेश झपाटे, परशराम पाटनकर, हिंदू सेना जिला अध्यक्ष आत्माराम पाटनकर, वरिष्ठ समाजसेवी बालकिशन भोयरे, राजू काले, संतोष बारस्कर, रविनद बोहरपी, दुर्गादास लोखंडे, दिनेश काले और प्रकाश धोटे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने बताया कि वायगांव से हिवरखेड मार्ग पर दोनों गांवों के किसानों के खेत स्थित हैं। बरसात के दिनों में इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जिसके कारण ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उक्त मार्ग के निर्माण कार्य को जिला पंचायत की बैठक में स्वीकृति दिलाई गई।

उन्होंने बताया कि वायगांव से हिवरखेड की दिशा में पहले चरण में लगभग बारह लाख रुपये की लागत से सात सौ मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क बन जाने से वायगांव और हिवरखेड के किसानों को खेतों तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी और ग्रामीणों की आवाजाही भी सुगम हो जाएगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button