खेलो एमपी यूथ गेम्स फुटबॉल में भोपाल का दबदबा, बैतूल के तुषार यादव और युगांत साहू बने जीत के नायक

बैतूल। खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत आयोजित अंडर-19 स्टेट लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रीवा में किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश की आठ चयनित टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में प्रदेशभर के श्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद भोपाल टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में सागर टीम को 3-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

भोपाल टीम की इस ऐतिहासिक जीत में बैतूल जिले के होनहार खिलाड़ी तुषार यादव एवं युगांत साहू की अहम भूमिका रही। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विजेता भोपाल टीम से अब खिलाड़ियों का चयन नेशनल लेवल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जिससे बैतूल जिले को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि तुषार यादव पहले से ही बैतूल जिले के नामी फुटबॉल खिलाड़ी हैं। वे दो बार नेशनल लेवल गेम्स में भाग लेकर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और टीम के कप्तान के रूप में भी प्रदेश का नेतृत्व कर चुके हैं। तुषार यादव सारणी घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम सलैया के निवासी हैं। उनके पिता कोमल यादव वेकोली कर्मचारी होने के साथ-साथ जिले के प्रसिद्ध पहलवान रह चुके हैं।

तुषार यादव की इस उपलब्धि पर ग्राम सलैया सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामवासियों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button