Election: सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ बैतूल के अध्यक्ष चुनाव की तैयारियां शुरू
बलवीर मालवी बने निर्वाचन अधिकारी, अशोक मालवीय को मिली सहायक की जिम्मेदारी

बैतूल। मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल के अंतर्गत बैतूल जिले में जिलाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया की तैयारियां तेज हो गई हैं। महासंघ ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए बलवीर मालवी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा भैसदेही के अशोक मालवीय को सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निर्वाचन अधिकारी बलवीर मालवी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, जिसमें सहकारी समिति के सभी कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अशोक मालवीय ने अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर भरोसा जताया और कहा कि वे निष्पक्षता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाएंगे। इस चुनाव के जरिए बैतूल जिले के सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ को नया नेतृत्व मिलेगा। कर्मचारियों में इसे लेकर उत्साह है, और सभी उम्मीदवारों ने चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। जिलाध्यक्ष पद का यह चुनाव महासंघ के सभी कर्मचारियों को एकजुट करने और सहकारी संस्थाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




