rape incident: शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ किया दुराचार, बनाया अश्लील वीडियो

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

फाइल फोटो

बैतूल। रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती के साथ दुराचार कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि चिखली आमढाना निवासी सुनील पिता शिवराज उइके ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार दुराचार किया। इसके साथ ही सुनील द्वारा अश्लील वीडियो भी बनाया गया।

शिकायत आवेदन में पीड़िता ने बताया कि सुनील उइके उसे शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया था। सामाजिक रीतिरिवाज से शादी करने की बात कह कर सुनील उइके द्वारा लगातार अनैतिक संबंध बनाए गए। अश्लील वीडियो बनाया गया। जब युवती ने शादी की बात कहीं तो सुनील एवं उसके परिवार द्वारा मार मार कर हाथ तोड दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रानीपुर थाना प्रभारी द्वारा इस मामले में धारा 294, 323, 506, 34, भा.द. वि. लगाकर सुनील उइके को बचाया जा रहा हैं। रानीपुर पुलिस पीड़िता की किसी प्रकार की सुनवाई नहीं कर रही हैं। पीड़िता ने सुनील उइके के खिलाफ़ धारा 376 एवं गंभीर चोट की धारा लगाकर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button