Blind Murder : पत्नी के खिलाफ अश्नील टिप्पणी पति को नहीं हुई बर्दाश्त, युवक का पत्थर से कुचल दिया सिर

गंज थाना क्षेत्र में हाथी नाले के पास हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी

Blind Murder :  बैतूल। पत्नी के खिलाफ युवक के द्वारा की गई अश्नील टिप्पणी पति को बर्दाश्त नही हुई। उसने गुस्से में आकर युवक का सिर पत्थर से कुचल दिया और मौत के घाट उतार डाला। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाकर हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में गंज थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र में 17 जनवरी को पत्थर से सिर कुचली हुई युवक की लाश पड़ी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद हत्या करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया हे। युवक की हत्या के पीछे कारण यह था कि उसके द्वारा आरोपित की पत्नी पर अश्लील टीका टिप्पणी कर दी थी। इसी से खफा होकर महिला के पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

गंज पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बताया कि 17 जनवरी को डायल 100 से सूचना प्राप्त हुई कि ढीमर मोहल्ला में हाथी नाला के किनारे खाली जगह पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना की तस्दीक पर अज्ञात व्यक्ति की हत्या सिर पर राड एवं ठोस वस्तु से वार कर करना पाया गया। मृतक की शिनाख्त अनिल पिता चिन्धु छेरकी उम्र 45 साल निवासी बाजपुर थाना गंज के रूप में हुई।

रिपोर्ट पर थाना गंज में धारा 302, 201 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपित की तलाश पतारसी की गई। मृतक अनिल छेरकी की हत्या संदेही राज उर्फ दगडु मर्सकोले के द्वारा करने के साक्ष्य प्राप्त हुए। संदेही राजू उर्फ दगडु की तलाश करने पर वह शहर से फरार पाया गया।

लगातार प्रयास करने उपरांत छह फरवरी की सुबह संदेही को रेल्वे स्टेशन गंज से दस्तयाब कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। अभियुक्त राजू उर्फ दगडु द्वारा मृतक अनिल छेरकी की हत्या करना स्वीकार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त पत्थर को बरामद कराया गया। 16 जनवरी की रात में मृतक द्वारा आरोपित की पत्नी से अश्लील टीका-टिप्पणी की गई थी इससे नाराज होकर उसने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button