silent protest: गांधी चौक पर कांग्रेसियों ने दिया मौन धरना
असम की भाजपा सरकार के खिलाफ जताया विरोध

silent protest: बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस की न्याय यात्रा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर में प्रारंभ होकर मुम्बई में समापन होगा। इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर के नागरिकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और लाखों लोग इस यात्रा में साथ चल रहे हैं।
समर्थन में चल रही लाखों लोगों की भीड़ से घबराकर असम की भाजपा सरकार ने इस यात्रा पर हमला करवाया, जिससे असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता घायल हुए। इस घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे के नेतृत्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष गांधी चौक पर मौन धरना दिया गया।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे, प्रदेश महामंत्री समीर खान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत मालवीय, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अरुण गोठी, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, डॉ. रमेश काकोड़िया, अम्बरदीप बुनकर, जैद खान, प्रशांत राजपूत, राजेश गावण्डे, कदीर भाई, आजाबराव झरबड़े, नफीस खान, प्रतीक देशमुख, सुनील जेधे, धीरु शर्मा, सरफराज खान, अतुल शर्मा, राजा सोनी, अशोक सोनी, नरेश राजपूत, विनोद सोनी, गोलू सोनी, सलमान खान, प्रदीप चौरसिया आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।




