Photography Expensive : फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी की दरों में हुई 10 प्रतिशत की वृद्धि
फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय

Photography Expensive : बैतूल। फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शिवाजी ऑडिटोरियम में संपन्न हुई। बैठक में फोटोग्राफी वेलफेयर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी के रेट को बढ़ाने को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, सिनेमैटोग्राफी, आउटडोर फोटोग्राफी के रेट में तत्काल प्रभाव से 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी।
फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी रानू हजारे ने बताया कि फोटोग्राफरों पर महंगाई की डबल मार पड़ी है। फोटोग्राफी के कैमरे और अन्य उपकरण महंगे होने के कारण फोटोग्राफरों को मजबूर होकर यह फैसला लेना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि नया बजट आने पर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी संबंधित सारे उपकरण बहुत ज्यादा महंगे हो गए हैं। फोटोग्राफर फोटोग्राफी करने के लिए हर दो-तीन साल में अपडेट होता है, तब तक नई तकनीक आ जाती है और इसके दाम बजट से बाहर हो जाते हैं। इसीलिए फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन ने फोटोग्राफी के रेट बढ़ने का निर्णय लिया। संगठन में आम जनता से सहयोग की अपील की है। इसके साथ ही यह भी आग्रह किया कि फोटोग्राफी वेलफेयर एसोसिएशन से रजिस्टर्ड फोटोग्राफरों को ही काम दे। रजिस्टर्ड फोटोग्राफर से काम करवाने पर विशेष सुविधा मिलेगी।
बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष सोनू जैन, संतोष पवार, संजू मालवी, कमलेश, सीनियर फोटोग्राफर नरेश जैन, श्याम पाठक, रघुनाथ डोंगरे, अशोक ज्ञानचंदानी, दिनकरराव चढ़ोकार, कुलदीप, विजय डोंगरे, निकलेश मालवी, राज मालवीय, सोनू बोरबन, तुषार परदेशी, नितिन लोखंडे, जुबेर खान, कैलाश पवार, प्रदीप उइके, राहुल पवार सहित अन्य फोटोग्राफर उपस्थित थे।




